उतरौला विधायक ने फहराया पार्टी का झंडा

 

पं० दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर किए पुष्प अर्पित
आदर्श उजाला संवादाता- मोहम्मद इसराईल शाह (गैड़ास बुजुर्ग)

अंतोदय एकात्मक मानववाद राष्ट्रवाद व मां भारती की सेवा को अपना ध्येय बनकर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय वी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया वह भाजपा कार्यालय पर पार्टी का झंडा भाजपा विधायक राम प्रताप शर्मा ने फहराया भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि नए साल के निर्माण और अंत्योदय संकल्प की सिद्धि के लिए 6 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की उपलब्ध में सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर भाजपा का ध्वज अवश्य फहराएं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने कहा कि इस बार भाजपा 370 सीटें व एनडीए 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी, इस मौके पर नगर अध्यक्ष सीवी माथुर ,पूर्व सभासद फरींद्र गुप्ता, अंकुर गुप्ता, लक्ष्मी रतन गुप्ता, सभासद विकास कसौधन, विजयपाल वर्मा, बबलू श्रीवास्तव समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *