भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती रेखा निषाद जी की अध्यक्षता में आज विधानसभा 188 सुल्तानपुर के दुबेपुर मंडल गांव भांए सराऐ में प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिला अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती रेखा निषाद जी ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनवरत काम कर रही है,जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश भी मजबूत होगा।
मुख्य वक्ता रीना जायसवाल सोशल मीडिया प्रभारी जी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान है, इसी वजह से आज सबसे ज्यादा महिलाएं भाजपा सरकार में जुड़ी है। उज्जवला आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की बात हो या भ्रष्टाचार अपराध और गुंडागर्दी पर लगाम लगाने की प्रदेश की योगी सरकार सभी में अव्वल रही है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चौहान जी ने किया। इस दौरान निर्मला जी संजीता जी ज्ञानमती जी अनीता तिवारी जी नीलम द्विवेदी जी सोनी जी प्रेमा देवी जी संगीता यादव जी आदि बहनें मौजूद रही…।।।