सिरौलीगौसपुर। उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर गयाप्रसाद ने ग्राम डूंडी में डगनाला बीमारी से प्रभावित पशुओं का कैम्प लगाकर पशुओं का परीक्षण कर दवायें दी हैं।
मंगलवार को उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी सिरौलीगौसपुर डाक्टर गया ने ग्राम डूंडी में कैम्प लगाकर डगनाला बीमारी से प्रभावित पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें वितरित किया। इस मौके पर संन्तोष कुमार वर्मा,दिनेश कुमार वर्मा एंव पशुपालन विभाग के पैरावेट आदि उपस्थित रहे।