सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के ग्राम रानीपुरवा में ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा की अध्यक्षता में इंण्डिया गठबंधन कार्यकर्ताओं की संवाद , चौपाल बैठक हुई

सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के ग्राम रानीपुरवा में ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा की अध्यक्षता में इंण्डिया गठबंधन कार्यकर्ताओं की संवाद , चौपाल बैठक हुई।इस मौके पर पूर्व सांसद रामसागर रावत, पी एल पुनिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ विजली तीन सौ यूनिट फ्री, पांच सौ रुपए में सिलेन्डर परिवार की गरीब महिला को एक लाख रुपए प्रतिवर्ष तथा 30 लाख भर्ती की जांयेगी।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव एडवोकेट, सोनी यादव कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, संजीव मिश्रा, मौलाना असलम कासमी लल्लन वर्मा प्रदेश सचिव, दिनेश वैश्य मो0अकील अजहर खान उमेश कुमार रावत सन्तोष, प्रमोद कुमार रावत नन्हा आदि ने सम्बोधित किया। ग्राम बरोलिया मे परवेज अहमद, वी के सिंह, अब्दुल रहीम पूर्व प्रधान के संयोजन में दिनेश कुमार गौतम के यंहा नुक्कड़ सभा में भी उपर्युक्त बातें कहीं गंयी। संन्तोष गौतम अमित त्रिवेदी, शिव कुमार यादव दुर्गा गौतम आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *