बाराबंकी।भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पूरे जनपद में अति हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।इसी क्रम में विकास खण्ड बंकी के ग्राम जिन्हौली में बुद्ध ज्ञान वर्षा कथावाचक अनुज बौद्ध व सहायक आकाश बौद्ध एवं आदर्श बौद्ध ने बाबासाहेब से सम्बंधित गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता सतीश चन्द्र यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित यादव,प्रमुख जिला महासचिव पुरुषोत्तम कुमार, मातृशक्ति जिला सचिव चांदनी बानो, ब्लाक अध्यक्ष देवा नीलम देवी,ब्लाक उपाध्यक्ष देवा मंजू देवी, ब्लाक उपाध्यक्ष बंकी सुनीता गौतम, ब्लाक सचिव बंकी प्रियंका, कार्यकारी जिलाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी रामफल, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा छात्रा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ऊषा सिंह आदि ने भगवान बुद्ध,बाबासाहेब व सन्त रविदास जी को नमन कर उनके चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सभासद इस्तियाक उर्फ मुन्ना ने फीता काट कर किया।इस अवसर पर कमेटी की अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी, उपाध्यक्ष सुनीता गौतम, सचिव किरन देवी, कोषाध्यक्ष अनीता गौतम, राजीव कुमार एडवोकेट, बच्चूलाल, मुनेश्वर गौतम,श्रीकेशन,राज कुमार, प्रदीप कुमार, शिव प्रेम चौधरी एडवोकेट,जैसी राम वी वी एफ, डाक्टर ओम कुमार वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर सहित सैकड़ों बाबासाहब अनुयायियों ने बुद्ध ज्ञान कथा का श्रवण कर नमन और वंदन किया।