समाजसेवा संगठन के अध्यक्ष बने बृजराज सिंह न्याय पंचायत स्तर पर बनाई गई समाजसेवा संगठन

 

 

 

रामसनेहीघाट बाराबंकी। न्याय पंचायत रसूलपुर स्तर पर समाजसेवा संगठन का चयन किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को हनुमान मंदिर (निकट पुलिस चौकी दिलावरपुर) के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसको लेकर गरीबों के हितों पर चर्चा करते हुए। एक समाज के हित में संगठन बनाने का निर्णय लिया गया। संगठन का विस्तार न्याय पंचायत रसूलपुर के वर्तमान प्रधान राम सुरेश गुप्ता व पूर्व प्रधान रसूलपुर व अन्य संभ्रांत लोगों ने के बीच हुआ।जिसमें सामूहिक रूप से एक नए स्वयंसेवी संगठन का गठन किया गया। जिसका नाम हाजीपुर प्रधान के द्वारा समाज सेवा संगठन का नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसको लेकर समस्त संभ्रांत लोगों ने समर्थन किया। यह संगठन बनाने का निर्णय राम प्रकाश रावत के द्वारा लिया गया। राम प्रकाश रावत ने गरीबों के हित के लिए संगठन बनाने की राय संभ्रांत लोगों के बीच रखी और लोगो ने इसका प्रस्ताव पास करते हुए समाजसेवा संगठन का नाम दिया। संभ्रांत लोगों ने संगठन का अध्यक्ष बृजराज सिंह को चुनते हुए सचिव नयाब अहमद व कोषाध्य बठौली प्रधान वासुदेव वर्मा को चुना है। राम प्रकाश रावत ने बताया यह संगठन बनाने का कारण समाज के हित में कार्य करना है। इस संगठन के नाम से बैंक में अध्यक्ष व सचिव कोषा अध्यक्ष का खाता खुलवाया जायेगा। इस संगठन जितने भी सदस्य रहेंगे वह प्रति माह 50 रुपए खाता मे जमा रकेंगे अगर भविष्य में किसी गरीब परिवार व संगठन के परिवार पर कोई आपदा आती है। तो संगठन के खाते से उस परिवार को रूपया निकालकर दिया जाएगा। वही रसूलपुर न्याय पंचायत के साथ ग्राम सभा में अध्यक्ष पद का पदभार ग्राम सभा के वर्तमान प्रधान को दिया गया। जिसमे रसूलपुर प्रधान रामसुरेश गुप्ता को पंचायत का अध्यक्ष व राजेंद्र साहू को कोषाध्यक्ष सचिव मंशाराम यादव को बनाया गया। इसी तरह रसूलपुर न्याय पंचायत की सात ग्राम पंचायत के लिए यह संगठन बनाया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अध्यक्ष कोषाध्यक्ष, व सचिव का पद दिया गया है। सात ग्राम पंचायत में रसूलपुर,हाजीपुर,अशरफपुर, सरवन टिकथा,बेलपुर, मझोटी, व बठौली शामिल हैं। इस बैठक में राम प्रकाश रावत, राम सुरेश गुप्ता, बृजराज सिंह, कुलदीप मौर्य, रिंकू सिंह,राम करन यादव, बृजेश कुमार, बासुदेव वर्मा, मंशाराम यादव, नयाब अहमद, गुड्डू ठाकुर, लल्लन तिवारी महेश सिंह, सती प्रसाद यादव, राम प्रताप यादव, जग जीवन कोटेदार, ओम प्रकाश,समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *