सिरौलीगौसपुर। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। और उन्हें भाजपा का सच्चा सिपाही बताया।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र प्रताप वर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई भाजपा कार्यकर्ता उनके गांव पीठापुर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लोगों ने उन्हें भाजपा का सच्चा सिपाही बताया और कहा कि वह हमेशा भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ता की तरह कार्य किया उन्हें सदैव याद किया जाएगा। इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा आईटी सेल के अमित पांडे जिला मंत्री रामसागर कनौजिया उपाध्यक्ष बलवंत प्रजापति नन्हा वर्मा ओमप्रकाश वर्मा मनोज अवस्थी रामनिवास लोधी सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।