आदर्श उजाला ब्यूरो, पीलीभीत।
पूरनपुर, पीलीभीत।
शिक्षा जगत में नीराजना शर्मा और वीरेंद्र प्रताप सिंह का नाम अब विश्व प्रसिद्ध हो चुका है। अब इन्हें जनपद पीलीभीत का नाम रोशन करने के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने के लिए भी जाना जा रहा है। कई देशों से मिले सम्मान के उपरांत अब इनको केरल में साहित्य भूषण एवं शिक्षा श्री सम्मान के उपरांत अब इनको केरल में साहित्य भूषण एवं शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। शिक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केरल के राज्य भवन में राज्यपाल महामहिम मोहम्मद आरिफ खान के द्वारा उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। इससे पूर्व में शिक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह को कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। अभी 4 जनवरी 2024 को विश्व चैंपियन वीरेंद्र प्रताप सिंह और नीराजना शर्मा को केरल के राज भवन में साहित्य भूषण सम्मान एवं शिक्षा श्री सम्मान प्रदान किया गया, जो कि महामहिम मोहम्मद आरिफ खान केरल राज्यपाल द्वारा सम्मान प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उनके मित्रों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाई दी जा रही है।