पूरनपुर, पीलीभीत। स्थानीय मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पूरनपुर में पावन श्रावण मास के अवसर पर नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। बच्चों ने आकर्षक ढंग से सजाई गई कांवड़ लेकर विद्यालय से पूरनपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर तक यात्रा की।
कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर पहुंचकर भैया-बहनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी ने बच्चों को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद दिया।
बच्चों की श्रद्धा और भक्ति देखकर स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर सराहना की। कांवड़ यात्रा का आयोजन शिल्पी जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान शिवांगी मिश्रा, पूनम, निशा, मनीष, बलराम, गेंदनलाल, दीपचंद्र, मनीषा, सुबोध, खेमकरन एवं महिपाल जी का अतुलनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कांवड़ यात्रा ने बच्चों में धार्मिक आस्था, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा का संदेश दिया।
रिपोर्टर – जसवंत कुमार
