जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं। रिपोर्ट रियाज अहमद 

 

 

रिपोर्ट रियाज अहमद

 

पीलीभीत 17 नवम्बर 2026/जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने जिला निर्वाचन कार्यालय के परिसर स्थित ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिसमें भवन की स्थिति, अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा व्यवस्था, गार्ड रूम एवं सी.सी.टी.वी. और साफ सफाई रखने सहित सम्बन्धित को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में पत्रावलियों का रख-रखाव, साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा।

वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी अपर जिलाधिकारी वि./रा., बन्दोवस्त चकबन्दी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी ईवीएम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे।