रिपोर्ट रियाज अहमद
पंचायत पीलीभीत जिलाधिकारी कार्यालय पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई पंचायत का संचालन जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने किया जिसमें किसानों की जमीन जैसी मूलभूत समस्याओं आदि को लेकर मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीयमुख्यमंत्री महोदय तथा केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय शिवराज सिंह जी को प्रेषित किया गया ज्ञापन तथा किसानों की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट किसान पंचायत में पहुंच कर ज्ञापन लिया तथा समस्याएं सुनी स्थानीय समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र जिला अधिकारी महोदय को भी दिया गया माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशों की विपरीत तहसील और पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का फर्जी निस्तारण से किसानों ने सरकार के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की किसानों ने मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध किया कि किसानो की समस्याओं का धरातल पर परीक्षण कराकर जिला प्रशासन की कार्यशैली का परीक्षण कराया जाए आज भी जनपद पीलीभीत का जिला प्रशासन पूरी तरह से माफिया और भूमाफियाओं को धनवल और राजनीति हस्तक्षेप से खुला संरक्षण दे रहा हैं पंचायत को संबोधित करते हुए बाबूराम वर्मा ने कहा कि किसानों को नहरो से पानी नहीं मिला रहा है ऐसे किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाये जाए तहसील चकबंदीऔर पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का भ्रष्टाचार के दम पर फर्जी निश्चरण कि शासन स्तर से जांच कराई जाए ऑनलाइन शिकायत का किसानों पर प्रशासन द्वारा अनैतिक दबाव बनाकर फर्जी निश्चरण दिखाया जा रहा है जो किसान और सरकार के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है जिससे किसानों में सरकार की छवि खराब हो रही है
जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि मंडी में धान खरीद के नाम पर लूटमार मची है किसानों से कम दाम पर खरीदे गए धान को ही कागजों में खरीद दिखाई जा रही है कलीनगर तथा माधौटाढा क्षेत्र में आज भीकिसान धान बिक्री करने से वंचित है मिल चालू होने के बाद भी किसने की गाना संबंधी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है
जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में कोटेदार 1 से 2 किलो प्रति राशन कार्ड घटतौली कर रहे हैं किन लोगों की सह पर यह घटतौली हो रही है इसकी जांच होनी चाहिए
जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्णा शर्मा ने कहा कि अवैध कब्जे की पैमाइश के लिए धारा 24 में मुकदमे की प्रक्रिया को समाप्त किया जाए हर तहसील में पैमाइश करने वाली एक एक्सपर्ट टीम का गठन हो जो प्रार्थना पत्र के अनुसार तत्काल मौके पर अवैध कब्जे को हटाकर अवैध कब्जेदार से आर्थिक लूट की वसूली करने का अधिकार प्राप्त हो
शासन द्वारा जागरूक किसानों की बगैर सलह मसबरा के अनावश्यक कार्य योजना बनाकर किसानों के सामने समस्याएं खड़ी की जाती हैं जैसे अंश निर्धारण घरौनी और चकबंदी के मुलजोत के आधार पर एक पूरी प्रक्रिया के तहत कराया जाता तो बंटवारे के नए-नए विवाद किसानों में उत्पन्न नहीं होते राजस्व संहिता की बंटवारे की नियमावली पहले से ही दोषपूर्ण है जो किसानों में झगड़े के लिए जिम्मेदार है जिसका फायदा बड़े पैमाने पर भूमाफिया उठा रहे हैं
रेशमा देवी ने कहा कि बरसात से धान को हुए नुकसान का सर्वे के नाम पर खाना पूर्ति कर दी गई जिससे किसान मुआवजा नहीं मिल सका जिसकी अहिंसा से जांच की जरूरत है
किसान पंचायत में संगठन द्वारा तय किया गया कि जिला प्रशासन किसानों की लंबित समस्याओं का लंबे समय से अनदेखी कर रहा है पीड़ित किसानों की लंबित समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया जाता है तो संगठन पूरे दलबल के साथ 30 नवंबर को अमरिया तहसील में तथा 10 दिसंबर को जिला अधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगा पंचायत में बड़ी संख्या में किसान ज्वाला प्रसाद शंकर लाल चिरंजी लाल रामप्रसाद पंचोली छोटेलाल डोरी लाल पाल तहसील महामंत्री अमरिया दुर्गा प्रसाद दुर्गा प्रसाद मनोहर लाल सदर तहसील अध्यक्ष रेशमा वर्मा तिलक राम सर्वेश कुमार बर्मा मोहनलाल आत्माराम घनश्याम श्याम बिहारी कुंदन लाल दुर्गा प्रसाद माखनलाल जय लता मीरा देवी गयाशंकर झाजन लाल आदि मौजूद रहे