रिपोर्ट रियाज अहमद  संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को नये मतदाता बनने के लिए किया जागरूक,कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

रिपोर्ट रियाज अहमद

 

 

संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को नये मतदाता बनने के लिए किया जागरूक,कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को नये वोट बनवाने हेतु फार्म नं 6,7,8 के बारे में जानकारी प्रदान करते जिला स्वीप को

ऑर्डिनेटर इन्तजार खान

पीलीभीत नवम्बर 2026/आज दिनांक 17.11.2026 को भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 17 नवंबर से चलाये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विद्यालय एस एन इंटर कॉलेज पीलीभीत में ईएलसी क्लब के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं को फार्म संख्या-6 भरकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर इन्तजार खान प्रवक्ता एस एन इंटर कॉलेज ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर इन्तजार खान ने छात्र-छात्राओं को को अवगत कराते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं अपने परिवार में जिन लोगों के वोट नहीं बनें हैं वह अपना वोट बनवाने हेतु प्रेरित कर लोकतंत्र को मजबूत करें और जो छात्र,छात्राएं 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं या 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं वह भी अपना वोट आनलाइन पंजीकरण कराकर या संबंधित बूथ पर जाकर बीएलओ के सहयोग से फार्म नं 6 भरकर अपना वोट अवश्य बनवा लें। इस प्रकार मतदाता सूची में अपना नाम अपमार्जित करने हेतु फार्म नं 7 तथा निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में संशोधन कराने , मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन कराने , अस्पष्ट फोटो लिंग एवं निवास परिवर्तन के संबंध में फार्म नं 8 भरकर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में अथवा संबंधित मतदेय स्थल पर तैनात बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। प्रबंधक डॉ टी एच खान, प्रधानाचार्य डॉ जावेद अहमद, सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।