सिरौलीगौसपुर।थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार सरोज के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 4 शिकायती प्रार्थना पत्र आये एक शिकायत का मौके पर निस्तारण भी किया गया। तीन अन्य शिकायतों में पुलिस व राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है।
शनिवार को कोतवाली बदोसरांय के आगन्तुक कक्ष में उपजिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को मनोयोग पूर्वक सुनकर शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।दिवस में राधेश्याम वर्मा, प्रेम चन्द्र,शुभेन्द्र अवस्थी, महेन्द्र जायसवाल, मनोज कुमार सिंह, लेखपाल अनूप, अवधेश शुक्ला, उपनिरीक्षक हिमांशू पान्डेय, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी रवि सरोज आदि मौजूद रहे।