सईदा खांन जिला कराईमरिपोटर आर्दश उजाला जिला बलरामपुर।
उतरौला (बलरामपुर): आर.पी.एस. इंटर कॉलेज, उतरौला के विद्यार्थियों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कक्षा 9 के विद्यार्थियों सोनाली गुप्ता, आयशा, शहर बानो, नव्या सोनी एवं निहाल गुप्ता, कक्षा 8 की छात्रा जानवी बानो, कक्षा 8 की छात्रा जोया और कक्षा 7 के विद्यार्थियों आयुष गुप्ता एवं शिवांश गुप्ता को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेश कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, ज्ञान एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।
