पीलीभीत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा बीसलपुर बरेली मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया

पीलीभीत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा बीसलपुर बरेली मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई अमल में लाई गई। चेकिंग के दौरान पांच ओवरलोड वाहन सीज किए गए जोकि गन्ना, रेता-बजरी, लकड़ी एवं भूसी इत्यादि का ओवरलोडिंग, ओवरहाइट परिवहन करते पाए गए। इन वाहनों में से चार वाहनों को बीसलपुर चीनी मिल चौकी में निरुद्ध किया गया जिसे क्रमशः 99 हजार, 95 हजार, 18 हजार एवं 32 हजार रुपए प्रसमन शुल्क वसूला गया । एक ओवर लोड वाहन को पूरनपुर चीनी मिल पुलिस चौकी में सीज किया गया जिससे 48000 प्रसमन शुल्क वसूला गया। ओवरलोड एवं आवर हाइट वाहनों से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है इसी के दृष्टिगत वाहन चालकों को वाहनों में ओवरलोड, ओवरहाइट माल का परिवहन न करने की हिदायत दी गई, साथ ही वाहन चालकों को नियंत्रित गति में वाहन चलाने, अपनी लेन में ही वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, कोहरे के दृष्टिगत सावधानीपूर्वक वाहन चलाने अपनी वाहनों की फ्रंटलाइट, बैकलाइट क्रियाशील रखने इत्यादि के निर्देश दिए गए।

एआरटीओ द्वारा बताया गया कि ओवरलोडिंग ओवरहाइट माल का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जिला पीलीभीत से वेद प्रकाश की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *