जान मोहम्मद व्योरोचीफ आदर्श उजाला जिला बलरामपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंड़ास बुजुर्ग पर आज अधीक्षक डॉक्टर शोएब अहमद के द्वारा 38 वर्षों से अपनी सेवा दे रही श्रीमती निकलावती त्रिपाठी का सेवा काल पूर्ण होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई l अधीक्षक डॉक्टर शोएब अहमद द्वारा संबोधन में कहा गया कि आपके द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन विनम्रता पूर्वक और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया गया कभी भी किसी कार्य के लिए निर्देशित करने पर आप ने सहर्ष कार्य पूर्ण किया तथा कभी किसी भी प्रकार के शिकायत का मौका नहीं दिया l उच्च अधिकारियों के विजिट में भी हमेशा आपका कार्य सराहनीय रहा है इससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए l श्रीमती निकलावटी त्रिपाठी जी द्वारा भी सभी कर्मचारियों को निष्ठा पूर्वक समाज की सेवा करते हुए अपने कार्य दायित्व का निर्वहन अपने परिवार की तरह किए जाने की सलाह दी l श्री अवधेश कुमार लैब टेक्नीशियन का 31 अगस्त 2026 को कार्यकाल पूर्ण हो रहा है को भी औपचारिक विदाई कर सम्मान प्रदान किया गया l आज के कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंड़ास बुजुर्ग के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है l कार्यक्रम की व्यवस्था मे श्री विनय तिवारी एमसीटीएस ऑपरेटर श्री अखिलेश पांडे स्टाफ नर्स विशेष योगदान रहा l कार्यक्रम का संचालन श्री त्रिलोकी नाथ बीसीपीएम के द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया l