जी एस आर सी डिस्ट्रीब्यूटर ने बहन के जन्मदिन पर किया पौधरोपण

 

बाराबंकी। पर्यावरण संरक्षण हेतु जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा निरन्तर चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान से प्रेरणा लेकर बुधवार को जी एस आर सी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड आयुर्वेद कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटर विकास खंड देवा के उमरी गांव निवासिनी काजल यादव ने अपनी छोटी बहन हिमांशी यादव के जन्मदिन पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन कार्यालय राम औतार यादव स्मृति वाटिका उमरी में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान किया है।पौधरोपण के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने कहा कि जहां एक तरफ पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है वहीं दूसरी ओर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की मूल जड़ पेड़ पौधे ही हैं।इसलिए हम आप सबको अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका पालन पोषण करना बहुत जरूरी है।हिमांशी यादव गांव के रिश्ते में चेयरमैन की भतीजी है।उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे शुभ अवसरों पर रोपित किए गए पौधे हमारी यादगार बनते हैं। चेयरमैन ने सभी शुभ अवसरों पर एक एक पौधा लगाने हेतु आमजनमानस से अपील भी की।इस अवसर पर काजल यादव,शिवांगी यादव,नरेंद्र यादव,अजय यादव, आराध्या यादव,जाह्नवी यादव,महक यादव,अपर्णा यादव,चाहत,चंचल,सार्थक यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *