थाना गैडास बुजुर्ग क्षेत्र में मिशन-शक्ति अभियान थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा कें नेतृत्व में महिला शक्ति को जागरूक किया जा रहा हैं

 

सईदा खान जिला क्राईम रिपोर्टर आर्दश उजाला जिला बलरामपुर
जनपद बलरामपुर ।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा थाना गैंडास बुजुर्ग के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम प्रभारी उ0नि0 श्री शुभम कुमार यादव का0 अनिल राना म0आ0 सुमन लता सरोज म0आ0 गरिमा सिंह द्वारा ग्राम हासिम पारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे सभी महिलाओं / पुरुषो को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की जानकारी दी गई तथा सभी महिलाओ को महिला अपराध – महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। 1090, यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं० 1076 व मादक पदार्थों के सेवन व उनसे होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में व यातायात नियमों के बारे में, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के बारे में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *