सफदरगंज, बाराबंकी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर थाना सफदरगंज के ग्राम महमूदाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।
जुलूस गांव के दो मदरसों – मदरसा मखदूमिया फैजुल उलूम और मदरसा रियाजुल उलूम से एक साथ निकला। दोनों मदरसों के बच्चे नात-ए-पाक पढ़ते हुए चौराहे से होते हुए हजरत मखदूम शाह की मजार पर पहुंचे।
मजार पर बच्चों ने हकीकत का नजराना पेश किया। इसके बाद जुलूस पूरे गांव का भ्रमण करते हुए वापस चौराहे पर आया और फिर अपने-अपने मदरसों में समाप्त हुआ। समापन पर सभी बच्चों को मिठाई खिलाई गई और इनाम देकर सम्मानित किया , गया बच्चों में मिठाई का वितरण किया गया। पूरे गांव में हर घर में मीठा बांटा गया।
कार्यक्रम में हाजी डॉक्टर मोहम्मद अलीम, मदरसा रियाजुल उलूम के प्रिंसिपल हाफिज अब्दुल वहाब, मदरसा मखदूमिया फैजुल उलूम के प्रिंसिपल हाफिज इरशाद अली हशमती, मोहम्मद गुफरान उर्फ बाबू ठेकेदार सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
, रामपुर कटरा ग्राम प्रधान नियाज अहमद अंसारी के द्वारा बच्चों को मिठाई बांटी गई
जुलूस के दौरान सफदरगंज पुलिस फोर्स पैदल गश्त करते हुए साथ रही और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।