प्रशासन हरक़त में, अवैध खनन में बड़ी कार्यवाही।

जान मोहम्मद व्यौरो चीफ आर्दश उजाला जिला बलरामपुर।।
बलरामपुर पोस्ट द्वारा लगातार उठाये जा रहे अवैध खनन के
मुद्दे पर आखिरकार जिला प्रशासन ने संज्ञान ले लिया।खबर
वायरल होते ही खनन विभाग सक्रिय हुआ।और तुरन्त कार्यवाही करते हुए अवैध मिट्टी से लदी ट्रेक्टर ट्राली को पकड़
लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरयू नहर जोकहिया रोड़से
आ रही अवैध मिट्टी से लदी ट्रेक्टर ट्राली को खनन निरीक्षक
ने नहर बालागंज क्षेत्र में पकड़ कर सीज कर दिया। इसके बाद वाहन को आवश्यक वैधानिक
कार्यवाही हेतु कोतवाली नगर
के पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इस कार्यवाही से स्पष्ट है कि
जिला प्रशासन अवैध खनन के प्रति काफी गम्भीर है।और मीडिया के माध्यम से सामने आ
रही जनसमस्याओं पर तुरंत क़दम उठाया रहा है। बलरामपुर
पोस्ट खबर ने न सिर्फ प्रशासन को जागरूक किया है बल्कि खनन माफियाओं को भी स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जावेगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्यवाही का स्वागत किया है।और उम्मीद जताई है कि आगे भी अवैध खनन के खिलाफ इसी
तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
बलरामपुर जनपद से जनहित
में इस मुद्दे को मजबूती से उठाता
रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *