बाराबंकी बाईपास पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत

 

बाराबंकी, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को सोमवार को बाराबंकी आगमन पर बाईपास पर भव्य स्वागत किया गया।

 

भाजपा कार्यकर्ता गौरीकांत दीक्षित और संजय तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर गौरीकांत दीक्षित ने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। हम सभी कार्यकर्ता भाजपा को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे और 2027 में योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे।