बाराबंकी। परिवहन विभाग द्वारा 01 से 31 जनवरी तक चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज शुक्रवार को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय परिसर मे बस, ट्रक, आटो, ई-रिक्शा, टैक्सी चालक यूनियन पदाधिकारियो के साथ जीरो फैटेलिटी हेतु संवेदीकरण जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवन्त सिंह यादव ने चालको को जागरुक करते हुये कहा कि सड़को पर तेजी से बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण यह काफी जरुरी है, कि इसके लिए निवारक उपाय अपनाएं जायें। क्योंकि मात्र इन्हीं के द्वारा ही हम मानवीय कारणों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। नियमों की पूरी जानकारी रखे और सदैव इनका पालन करें। हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एण्ड ड्राईव एवं वाहन चलाते वक्त मोबाईल का प्रयोग न करने एंव अन्य सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला मे यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने कि दुर्घटना का मुख्य कारण थकान, लापरवाह चालक, नशाकर तेजी से वाहन चलाना है। सुरक्षित ड्राइविंग के लिये आवश्यक है कि लंबी दूरी तय करते समय थकान होने पर वाहन रोककर खुद को और वाहन को सामान्य स्थिति मे आने दे। ताकि नींद के मारण संभावित दुर्घटना न होने पाये। कार्यशला मे ट्रक एसोसिशन अध्यक्ष अधिवक्ता अंगद वर्मा समेत स्टैण्ड़ के चालक मौजूद रहे।