बाराबंकी। जनपद के सिद्धौर ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति द्वारा चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। यह धरना युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या शिवकुमार के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायतों की मांगों को लेकर चल रहा था।
धरने की जानकारी मिलते ही वीडियो मैम सिद्धौर मौके पर पहुंचीं और किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने तत्काल प्रभाव से निस्तारण योग्य मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, वहीं शेष बचे कार्यों की सूची दो दिन के अंदर संगठन को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान धरने में प्रमुख रूप से युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या शिवकुमार, मंडल अध्यक्ष तुंगनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला प्रभारी युवा ठाकुर विशेष सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडे, तहसील अध्यक्ष भागीरथ, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर संतराम, महिला ब्लॉक अध्यक्ष राजरानी रावत, महिला जिला सचिव पिंकी, ब्लॉक उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।