बदोसराय में अत्याधुनिक संजय लॉन्ड्री का शुभारंभ, भाजपा नेताओं ने किया उद्घाटन

 

आदर्श उजाला, सिरौलीगौसपुर/बदोसराय (बाराबंकी)। कस्बा बदोसराय में रविवार को एक और नई सुविधा की शुरुआत हुई। राजाराम होटल के निकट स्थित राम मूरत यादव मार्केट में संजय लॉन्ड्री का भव्य शुभारंभ किया गया।

 

मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री अमित भैया रामजी, पूर्व जिला मंत्री राम सागर कनौजिया और पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दुकान का उद्घाटन किया।

 

दुकान के संचालक संजय कुमार कनौजिया ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को फूल-माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि उनकी लॉन्ड्री में कपड़ों की वाशिंग, ड्राई क्लीनिंग, कलर एवं प्रेस की आधुनिक और बेहतर सुविधा उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध होगी।

 

इस अवसर पर संत गोपाल दास, रामानंद वर्मा, अनिल कनौजिया, जय प्रकाश वर्मा, अंशु कुमार, राम मूरत यादव, ज्योति गुप्ता, छोटे लाल मौर्या, शुभम यादव, संदीप कनौजिया, अंबर लाल, राम अचल, जोगिंदर कनौजिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।