जनपद में प्रवर्तन अभियान के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब की गई बरामद

 

आदर्श उजाला संवाददाता मोहम्मद इसराईल शाह( गैंडास बुजुर्ग) उतरौला बलरामपुर।

दिनांक 30 अप्रैल 2024
लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण विक्री व्यापार एवं तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर श्री अरविंद सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों एवं जिला आबकारी अधिकारी बलरामपुर मृत्युंजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 30/04/2024 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम बलरामपुर अनंत कुमार मिश्रा द्वारा मय आबकारी हमराह प्रधान आबकारी सिपाही उमेश कुमार एवं प्रधान आबकारी सिपाही मुकेश कुमार, आबकारी सिपाही
अतुल एव कुमारी कविता के साथ थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत स्थित नरगोजहवा पोखरावा. महजादिया ग्राम सबलपुर महराजगंज जंगल में औचक दविश की गई तथा एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *