पीलीभीत के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में महिला प्रकोष्ठ टीम का हुआ गठन जिसमें सपना यादव प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा कंचन सक्सेना जिला अध्यक्ष महिला सभा शोभनी सिंह को जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया

दिनांक 3,03,2024 आदर्श उजाला न्यूज़ जिला प्रभारी आमिर मलिक की रिपोर्ट पीलीभीत

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी की सस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने सपना यादव को महिला सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष , कंचन सक्सेना को ज़िला अध्यक्ष , शोभिनी सिंह को ज़िला महामंत्री
मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे अपनी पूरी कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह में करने हेतु कहा है तथा आगामी 10 मार्च के प्रदेश कार्यकारिणी अधिवेशन की तैयारियों में जुट जाने हेतु निर्देशित किया है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष सपना यादव जी, जिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना , ज़िला महामंत्री शोभनी सिंह को दायित्व दिये जाने पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं कर्मठता के साथ संगठन का कार्य करने एवं व्यापारी हितों के प्रति सर्वदा समर्पित रहने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की है। उनके मनोनयन पर प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल ,पीलीभीत जिला चेयरमैन अनिल महेंद्रू, संरक्षक प्रकाशवीर सिंह, महामंत्री पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुषार अग्रवाल, प्रेम गोयल, सौरभ सक्सेना, उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, अंशुमन तिवारी, पंकज शर्मा, प्रदीप शुक्ला, नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक ,शलभ गंगवार देवेंद्र सिंह रिंकू, सुनील वर्मा, अजय सूरी, युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा, लघु उद्योग जिलाध्यक्ष नन्द किशोर कश्यप, न्यूरिया नगर अध्यक्ष तनवीर हुसैन समेत सभी व्यापार मंडल पदाधिकारी गण ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनको शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *