मंत्री सतीश शर्मा के जन्मदिन पर किया गया पौधरोपण

 

वृक्षारोपण, जन्मदिन को यादगार बनाने और पर्यावरण संरक्षण को देता है संदेश : आशीष सिंह

रामसनेही घाट, सतीश कुमार बाराबंकी। गुरुवार जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट अंतर्गत ग्राम पंचायत छंदवल के ग्राम पूरे अमेठिया में मंत्री सतीश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया गया।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवम् रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री सतीश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण सैनिक , रक्तमित्र आशीष सिंह (महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा) के नेतृत्व में अमरूद, आम व छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। आशीष सिंह ने बताया कि हमारे संरक्षक मंत्री सतीश शर्मा के जन्मदिन को यादगार बनाने व पर्यावरण को हरा – भरा रखने के लिए पौधरोपण किया गया। पिछली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर जीवोत्थान सेवा समिति के विवेक सूर्यवंशी द्वारा मंत्री के स्वस्थ और खुशहाल होने की कामना की गई। पौधरोपण कार्यक्रम में समाजसेवी आशीष कुमार, विवेक सिंह, राम प्रकाश गुप्ता (सचिव अपना कपड़ा बैंक) व राममिलन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *