संवाददाता मोहम्मद इसराईल शाह
बहराइच पूर्व सांसद रुबाब सईदा का मंगलवार की सुबह 7:00 बजे अलीगढ़ में निधन हो गया। तारा महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के रूप में भी उन्होंने शिक्षा के क्षितिज पर अपना नाम रोशन किया था। वह 2004 में सांसद निर्वाचित हुई थी। उनके पति डॉक्टर वकार अहमद शाह प्रदेश सरकार में लंबे समय तक मंत्री थे। और बेटे यासर शाह भी प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सपा नेता यासर शाह की मां और पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर वकार अहमद शाह की पत्नी बहराइच लोकसभा क्षेत्र की और सांसद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहतरमा रूबाब सईदा का मंगलवार सुबह लगभग 7:00 बजे निधन हो गया। शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासीपुर सांसद रुबाब सईदा (75) कैबिनेट मंत्री पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉक्टर वकार अहमद शाह अपनी बेटी अलवीरा शाह के यहां इस समय अलीगढ़ में रहती थी। उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। मंगलवार सुबह 6:30 बजे के आसपास उनका हृदयगति रुकने से निधन हो गया। समाचार जिले में पहुंची तो परिवार के साथ सपा कार्यकर्ताओं में अशोक की लहर दौड़ गई।
सपा नेता डॉक्टर अनवारुल रहमान खान ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह रात में ही अलीगढ़ के बहन के घर पहुंच गए हैं। वह मां का शव लेकर बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं। दोपहर तक जिला मुख्यालय आ जाएंगे। इसके बाद मंगलवार शाम की 7:00 बजे के आसपास आजाद नगर इंटर कॉलेज के निकट स्थित छड़े शाह तकिया के निकट कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2004 में सांसद रही रुबाब सईदा
बता दे की रुबाब सईदा वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष ,वर्ष 2004 में सांसद रही। इससे पूर्व वह तारा महिला इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य भी रही।