श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए “Operation Conviction” कार्ययोजना के तहत मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्म0गण/पैरोकार द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी व साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को प्रस्तुत कराकर न्यूनतम समय में अधिकतम सजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में *थाना लोनीकटरा* पर *हत्या की घटना* के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2020 धारा 302 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त *अरमान खान* पुत्र मो0 कल्लन निवासी भिलवल थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) बाराबंकी द्वारा दोषसिद्ध करते हुए *आजीवन कारावास व 20,000/- रूपये के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया व धारा 3(2)v SC/ST Act में दोषमुक्त किया गया । उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी। *उपरोक्त अभियोग श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे महिला सम्बन्धी/जघन्य सनसनीखेज अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है ।*
*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 06.01.2020 को वादी रामनरेश पुत्र राम अवतार निवासी भिलवल थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी ने थाना लोनीकटरा पर अपने पुत्र की हत्या अभियुक्त अरमान खान पुत्र मो0 कल्लन निवासी भिलवल थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी द्वारा किये जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गई । उक्त सूचना के आधार पर थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 09/2020 धारा 302 भादवि व 3(2)v SC/ST Act पंजीकृत किया गया । तत्कालीन विवेचक क्षेत्राधिकारी द्वारा साक्ष्य संकलन कर वैज्ञानिक विधि से विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया ।
*पुलिस/अभियोजन टीम-*
1- श्री तुषार प्रताप सिंह ए0डी0जी0सी0 एस0सी0/एस0टी0 एक्ट कोर्ट जनपद बाराबंकी
2-निरीक्षक श्री आशुतोष मिश्र प्रभारी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
3-उ0नि0 श्री रामनरेश मिश्रा मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
4-हे0का0 अमर बहादुर सिंह मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
5-म0का0 प्रतिमा द्विवेदी, म0का0 अंशू द्विवेदी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
6-का0 आदर्श कुमार मिश्र, का0 नीरज कनौजिया मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
7-का0 विवेक कुमार पैरोकार लोनीकटरा जनपद बाराबंकी
8-कोर्ट मो0 हे0का0 उपेन्द्र सिंह एस0सी0/एस0टी0 एक्ट कोर्ट जनपद बाराबंकी