बाराबंकी/ सिरौली गौसपुर विकासखंड के अंतर्गत पंचायत मरकामऊ में मुख्य रोड ही गंदगी की गिरफ्त में है जब मुख्य रास्तों का बुरा हाल है जिस रास्ते से ग्राम प्रधान का हमेशा आना जाना है तो मरकामऊ ग्राम पंचायत का सफ़ाई में क्या हाल होगा यह इसी से समझा जा सकता है आपको बताते चलें कि ग्राम पंचायत मरकामऊ में स्वच्छता अभियान के तहत लाखों रुपयों का गमन ग्राम प्रधान व सचिव बिरेन्द्र तिवारी के द्वारा किया जा चुका है पर नालियों व सड़को की स्थिति बद से बद्तर ही है सफ़ाई के नाम पर फोटो खिंचवाना और स्वच्छता अभियान का पैसा अपनी जेब में रखना इनकी मुख्य कार्यशैली बन चुकी है बता दें की हाल ही में सफाई कार्य दिखाकर भारी भरकम राशि निकाली गई वही सूत्र बताते हैं कि जो भी सफाई कार्य दिखाकर राशि निकाली गई वह प्रधान के खास सगे संबंधियों के खाते पर भेजी गई जिससे वह वो राशि निकाल कर दें और प्रधान सचिव साहब मज़े कर सके कैसे हो स्वच्छता अभियान का सपना साकार स्वच्छता अभियान मरकामऊ में बना खाऊ कमाऊ नीति का जारिया अगर बात करें पूरे ब्लाक कि तो अमरा देवी ,किन्तुर , ढेकवा जैसी कई पंचायत शामिल हैं