रामसनेहीघाट बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के उमरापुर तालुक मजरे कंधईपुर निवासी सगे भाई बहन कामेंद्र शुक्ला(25) पुत्र हुकुम चंद्र शुक्ला, मुस्कान शुक्ला(22) पुत्री हुकुम चंद्र शुक्ला बीए अंतिम वर्ष का पेपर देकर अमानीगंज रुदौली से घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते मे अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर नारायणपुर मोड़ के पास अज्ञात जानवर आ जाने से बाइक टकरा गई। दोनों लोग हाइवे पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों भाई बहन का एडमिशन अमानीगंज स्थित सैमसी महाविद्यालय में था। बीए फाइनल ईयर का पेपर देकर स्प्लेंडर प्लस बाइक से यूपी 41 बीबी 0325 से घर की ओर लौट रहे थे। तभी रात सात बजे किसी जानवर से टक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे जा घुसी। लड़के ने हेलमेट लगा रखा था।