यह विचार रामसेवक यादव परास्नातक महाविद्यालय चंदौली के अध्यक्ष डॉ0 आर0 डी0 यादव ने महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा एवं साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचि के अनुसार किसी भी खेल में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए।
अध्यक्ष डॉ आर डी यादव तथा सचिव प्रबंधक भारत सिंह यादव ने बैडमिंटन खेल कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
महाविद्यालय के सचिव/प्रबंधक भारत सिंह यादव ने कहा कि खेल में प्रतिभाग करके राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई जा सकती है इसलिए खेल की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि खेल से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है।
प्राचार्य डॉ0 बिलाल अहमद खान ने कहा कि खेलों से शरीर ऊर्जावान बना रहता है इसलिए खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। छात्रों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉo राम फेर ने किया ।
वाद विवाद प्रतियोगिता में अवधेश कुमार बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने प्रथम, शिंवागी एम0ए0 द्वितीय वर्ष ने द्वितीय तथा बाल गोविंद बी0ए0 तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गायन प्रतियोगिता में शिवांगी एम0ए0 द्वितीय वर्ष ने पहला, कंचन बी0ए0 तृतीय वर्ष ने दूसरा तथा प्रियंका बी0ए0 तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष चितरंजन सिंह यादव, क्रीड़ाअधिकारी संतोष कुमार यादव, सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी साक्षी त्रिपाठी, मुख्यनियंता संतराम यादव प्राध्यापक, सोनम यादव, डॉ0 रामफेर यादव, शिव बालक यादव, स्नेहलता यादव, उमेश चंद यादव, अनुज कुमार श्रीवास्तव, डॉ सुनील कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, डॉ0 सुनील आनंद,भूपेंद्र सिंह ,सुनील सिंह, अभिनव बैसवार, ज्योति सिंह, ज्योति सिंह यादव, लक्ष्मी चंद यादव, विजय बहादुर, राम मनोरथ, सीताराम यतेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।