योजनाआंे को समयबद्ध व लक्ष्य के अनुरूप करें पूर्ण-जिलाधिकारी।
आदर्श उजाला ब्यूरो, पीलीभीत।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मुख्मंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरन एमओयू समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाए जाने पर उपायुक्त उद्योग को रैंक में सुधार लाने के निर्देश दिये। कृषि रक्षा विभाग की समीक्षा के 04 लम्बित आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय आजीविका मिशन में प्रगति कम पाए जाने पर सुधार लाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास की समीक्षा की समीक्षा के दौरान प्रगति कम पाए जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों को सुधार लाने के निर्देश दिये। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान प्रगति कम पाए जाने पर तेजी से कार्य कराने व रैंक में सुधार लाने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देश दिये। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी दिये। पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि 06 परियोजना में से 02 कार्य कराया जा रहा है इस दौरान निर्देश दिये समस्त परियोजनाओं के कार्य प्रारम्भ कराये जाये। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कृत्रिम गर्भाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। पिछडा वर्ग की समीक्षा के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी ली तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत लम्बित आवेदन पत्रों में प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। सेतु निगम की समीक्षा सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया रेलवे गाडर प्राप्त हो चुके माह मार्च तक कार्य पूर्ण करा लिया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, डीएफओ सामाजिक वनिकी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।