सिरौलीगौसपुर। विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम विरौली के ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई किया।यह तिरंगा यात्रा विरौली से खजुरी हनुमान मंदिर पर पंहुची जंहा तिरंगा यात्रा का भब्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात तिरंगा यात्रा खजुरी से वापस आते समय ऊंटवा, अकबरपुर, महमूदाबाद में तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।इस मौके पर प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने हर घर में तिरंगा फहराने की अपील किया। तत्पश्चात विरौली गौशाला पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
कार्यक्रम में प्रदीप द्विवेदी,पवन कुमार वर्मा मंण्डल अध्यक्ष, लवकुश वर्मा, अनिल कुमार वर्मा प्रधान प्रतिनिधि, पुष्पेन्द्र शुक्ला अंशू, तथा उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज,नायब
तहसीलदार
सुरेंद्र कुमार वर्मा पवन सिंह रिंकू जिला महामंत्री प्रशांत श्रीवास्तव महामंत्री राहुल वर्मा मंडल उपाध्यक्ष , डालसिंह सोनी , लोकेंद्र रावत मंडल महामंत्री जी
आदि मौजूद रहे।