आज दिनांक 07.08.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंडास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर में अधीक्षक डॉ शोएब अहमद की अध्यक्षता में पापुलेशन फाऊंडेशन आफ़ इंडिया एवं मोबियस फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से आशाओं का परिवार नियोजन एवं परामर्श कौशल पर एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए राजेंद्र प्रसाद प्रशिक्षक ने आशाओं को परिवार नियोजन के महत्व परिदृश्य एवं वर्तमान में गवर्नमेंट के बास्केट ऑफ चॉइस में उपलब्ध साधन विषयक जानकारी प्रदान की। इतनी भी क्या जल्दी है अभियान के चार मुख्य संदेश-शादी की सही उम्र,शादी के बाद गर्भधारण का सही समय,दो बच्चों में उचित अंतर एवं आपातकालीन गर्भ निरोधक गोली का सही उपयोग विषयक वीडियो भी आशाओं को दिखाए गये एवं विषयों पर चर्चा की गई। बी सी पी एम श्री त्रिलोकी नाथ ने आशाओं द्वारा परिवार नियोजन की सेवाओं पर समुदाय को अधिक से अधिक प्रेरित करने एवं सेवा देने पर जोर दिया साथ ही उन्होंने परिवार नियोजन में परामर्श को बढ़ाने एवं उसके महत्व पर चर्चा की। प्रशिक्षण में ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर श्री त्रिलोकी नाथ यादव ने महिला के प्रजनन स्वास्थ्य के पांच पड़ाव पर आशा की महत्वपूर्ण भूमिका एवं परामर्श पर प्रशिक्षण प्रदान किया। किशोर किशोरी,नव विवाहित,गर्भावस्था,प्रसव पूर्व,प्रसव पश्चात एवं गर्भपात पश्चात परिवार नियोजन की महत्वता पर जोर दिया गया। आशा ने प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के लिए विभाग को धन्यवाद दिया।