एक तरफ एक पेड़ मां के नाम अभियान दूसरी तरफ प्रतिबंधित पेड़ों की कटान पर नहीं लग रहा लगाम

 

 

बाराबंकी। एक तरफ भाजपा सरकार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाकर वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सिरौलीगौसपुर थाना बदोसरांय अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरिहा गांव में लकड़ी ठेकेदार द्वारा प्रतिबंधित देशी आम का विशालकाय पेड़ों को

काटा जा रहा है।

 

ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार ने खजुरिहा गांव में एक आम का पेड़ जड़ से काटकर नष्ट कर दिया।

 

मौके पर मौजूद ठेकेदार वसी कुरैशी,मेराज अहमद, निजामुद्दीन ,ने बताया कि अधिकारियों ने परमिट बनाया बनाया है।

 

अब सवाल यह उठता है कि आम के,सीजन में क्या हरे भरे विशालकाय आम का परमिट जारी किया जा सकता है।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी निर्देशों और वन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की कटान की जा रही है। लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध लकड़ी को जब्त किया जाए।

 

एक तरफ़ भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनपद में वृक्षारोपण कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ़ वन माफिया मानक को ताक पर रखकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं जिम्मेदार मौन हैं।