मेंथा टंकी विस्फोट के घायलों से मिले पूर्व एमएलसी राजेश यादव मदद का दिया भरोसा

बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड देवां के ग्राम हाजीहार में पिपरमेंट (मेंथा) की पेराई के दौरान टंकी फटने की अत्यंत दुःखद घटना में एक ही परिवार के 5 सदमेंथा टंकी विस्फोट के घायलों से मिले पूर्व एमएलसी राजेश यादव मदद कर दिया भरोसा स्य जिसमें श्री राममिलन जी के पुत्र धर्मेंद्र, सत्यम, व पुत्री नेहा एवं श्री पवन कुमार जी की धर्मपत्नी श्रीमती रुक्मणी एवं पुत्री रिमझिम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही लखनऊ सिविल अस्पताल पहुंचकर माननीय राजेश यादव राजू पूर्व एमएलसी जी एवं पार्टी के महासचिव श्री हिमांशु यादव जी नें घायलों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

 

चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

 

ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवार के साथ हैं।