10 मार्च को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीलीभीत बाँसुरी महोत्सव के आयोजन से सम्बन्धित बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई

10 मार्च को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीलीभीत बाँसुरी महोत्सव के आयोजन से सम्बन्धित बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर मजिस्टोट द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 23, 24 एवं 25 मार्च के मध्य पीलीभीत बाँसुरी महोत्सव 2024-25 का ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज में आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव की स्थायी समिति का गठन कर लिया गया है, जिसमें जिलाधिकारी-अध्यक्ष पदेन पुलिस अधीक्षक-वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदेन अपर पुलिस अधीक्षक-कनिष्ठ उपाध्यक्ष पदेन मुख्य विकास अधिकारी- उपाध्यक्ष प्रथम पदेन, मुख्य चिकित्साधिकारी उपाध्यक्ष द्वितीय पदेन, अपर जिलाधिकारी महा सचिव पदेन नगर मजिस्टेंट-सचिव पदेन वरिष्ठ कोषाधिकारी-कोषाध्यक्ष पदेन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी-आडीटर प्रथम पदेन सहाकाय निबन्धक सहकारी समितियॉ-आडीटर द्वितीय (पदेन), उप जिलाधिकारी सदर-संयुक्त सचिव प्रचार/मेलाधिकारी (पदेन), तहसीलदार सदर समन्वय, जिला पंचायतराज अधिकारी-संयुक्त सचिव स्वच्छता प्रथम पदेन, अधिशासी अधिकारी नगर
उन्होंने बताया कि बॉसुरी महोत्सव की व्यवस्था हेतु गठित मुख्य कार्यकारिणी एवं उप समितियॉ का गठन कर लिया गया। महोत्सव की व्यवस्था हेतु समन्वय कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण समिति मुख्य विकास अधिकारी, वीआईपी कार्यक्रम समिति अपर जिलाधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रचार प्रसार समिति नगर मजिस्टेंट, वित समिति वरिष्ठ कोषाधिकारी, दुकान आवंटन समिति उप जिलाधिकारी सदर, स्वागत समिति अतिथि सम्मान समिति जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, पत्रिका समिति जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,यातायात शान्ति व्यवस्था पार्किंग उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर, मंच निर्माण, टेन्ट एवं लाईट समिति अधिशासी अभियन्ता लोग निर्माण विभाग स्वच्छता समिति जिला पंचायत राज अधिकारी, खाद्यान्न समिति जिला पूर्ति अधिकारी, विकास प्रदर्शनी समिति पी डी डी आर डी ए ओ डी ओ पी प्रदर्शन समिति जी एम डी आई सी चिकित्सा समिति मुख्य चिकित्साधिकारी, सुरक्षा समिति अपर पुलिस अधीक्षक, मंच सज्जा समिति/आमंत्रण पत्र/लोगों डिजाईन/सेल्फी प्वाइंट/फ्लैक्सी इत्यादि कमिश्नर इंडस्ट्रीज, पुरस्कार समिति/स्कूल कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पर्यावरण समिति प्रभागीय वनाधिकारी, खाद्य दुकान/पण्डाल समिति सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, स्थानीय कलाकार कार्यक्रम समिति जिला विकास अधिकारी, खेल कार्यक्रम समिति जिला क्रीडाधिकारी एवं कालेज कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण समिति जिला विद्यालय निरीक्षक को अध्यक्ष नामित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने समिति अध्यक्षों को निर्देशित किया गया आवश्यकतानुसार स्थानीय व्यक्तियों को भी सम्मिलित कर सकते हैं। महोत्सव में प्रतिदिन कार्यक्रम को चार समय वर्गो में विभाजित कराये जाने का निर्णय लिया गया।

ब्यूरो मोहम्मद तौसीर
आदर्श उजाला न्यूज़
पीलीभीत से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *