उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा उतरौला के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।

जानमोहम्मद ब्योरो चीफ आर्दश उजाला जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा उतरौला के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मदन मोहन श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार पाण्डेय को छ मतों से पराजित किया। अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव को 62 व अशोक कुमार पाण्डेय को 56 मत मिले। इस पद पर मदन मोहन श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।‌ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवी बक्स, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील शिल्पकार, मंत्री पद हेतु मनोज यादव, उपमंत्री पद पर दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष श्रीवास्तव व आडिटर पद पर श्रीमती गीता के खिलाफ कोई प्रत्याशी न होने पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ और उन्हें शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *