मतदान प्रतिशत बढ़ाने को डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में बाल संसद का हुआ गठन, मतदान जरूर किए जाने को करेंगे जागरूक

 

आदर्श उजाला संवाददाता मोहम्मद इसराईल शाह गैड़ास बुजुर्ग उतरौला बलरामपुर

जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने तथा लोकतंत्र की महापर्व में सभी की सहभागिता सुनिश्चित कराए जाने के लिए डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वृहद मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में बाल संसद का गठन वोटिंग प्रक्रिया से हुआ , बाल संसद के गठन को लेकर छात्रों में अति उत्साह देखने को मिला।
बाल संसद के गठन से छात्रों में नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी ।
ग्राम में बाल संसद द्वारा बाल हठ एवं जागरूकता के माध्यम से मतदान जरूर करने को लोगो को जागरूक किया जाएगा ।

इसके अलावा मतदान के दिन बाल संसद एवं छात्रों द्वारा प्रातः की घर घर जाकर सीटी बजाकर विभिन्न स्लोगन ‘ पहले मतदान फिर जलपान’ आदि के माध्यम में मतदान करने को प्रेरित किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *