डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर चित्रकूट नोड की आन्तरिक सड़कों एवं जलनिकासी के निर्माण कार्य हेतु 1231.29 लाख रूपये मंजूर।

 

प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 2023-24 में डिफेन्स कारिडोर परियोजना के अन्तर्गत डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कारिडोर, चित्रकूट नोड की आन्तरिक सड़को एवं जल निकासी के निर्माण हेतु 1231.29 लाख रूपये मंजूर किये है।
औद्योगिक विकास विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये है। आदेशानुसार कार्य की विशिष्टियं, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी यूपीडा की होगी। प्रायोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। स्वीकृत धनराशि का व्यय वित्तीय हस्त पुस्तिका के सुसंगत प्राविधानों, समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनूरूप किया जायेगा। स्वीकृत धनराशि कार्य की आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी तथा आहरित धनराशि/बैंक/डाकघर में नहीं रखी जायेगी। स्वीकृति जिस कार्य/मद के लिये है उसी कार्य/मद पर प्रत्येक दशा में व्यय किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *