पूर्वाचंल विकास निधि के अन्तर्गत बस्ती की 03 परियोजनाओं हेतु 186.50 लाख रूपये मंजूर।

 

प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 2023-24 में पूर्वांचल विकास निधि के अन्तर्गत जनपद बस्ती की 03 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 186.50 लाख रूपये मंजूर किये है। मंजूर की गयी धनराशि मुख्य विकास अधिकारी, बस्ती के निवर्तन पर रखी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये है। आदेशानुसार बस्ती जनपद में गौर वाल्टरगंज से बरगदहिया मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 39.88 लाख रूपये, बिरेऊपुर कछिया से बसवा सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 60.66 लाख रूपये तथा एन.एच. जमौलिया से दत्तनगर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 85.96 लाख रूपये मंजूर किये गये है।
शासनादेश में निर्देश दिये गये है कि यह धनराशि केवल इन परियोजनाओं पर ही मानक विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी तथा इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन के लिये नहीं किया जायेगा। इससे अलग व्यय वित्तीय अनियमितता होगी, जिसका सम्पूर्ण दायित्व मुख्य विकास अधिकारी का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *