हेतमापुर धाम में बाबा नारायण दास के दरबार में टेका मत्था, जनकल्याण की कामना की
रामनगर (बाराबंकी)।भाजपा के वरिष्ठ नेता, पत्रकार और समाजसेवी केपी तिवारी शनिवार को हेतमापुर धाम पहुंचे।
उन्होंने वहां घाघरा नदी के कटान से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से भी संवाद कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि कटान पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इसके बाद केपी तिवारी ने हेतमापुर धाम स्थित सिद्ध बाबा नारायण दास जी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। उन्होंने कटान प्रभावित परिवारों की सुख-समृद्धि, कुशलता और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर सभासद सोनू शुक्ला, मोनू पांडेय, कवि जगन्नाथ निर्दोष, सतीश शुक्ला, गब्बर मिश्रा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।