भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र कुमार सिंह केनिर्देशानुसार आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बाइक तिरंगा रैली यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ वर्षा तिराहा थाना सफदरगंज से प्रारंभ होकर सैदनपुर चौराहा पंजरौली होते हुए बदो सराय चौराहा पहुंचा। जहां पर स्वर्गीय रामसेवक यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण के तत्पश्चात उप जिलाधिकारी सिरौली गौसपुर को तिरंगा समर्पित कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला मीडिया प्रभारी तिलक राम गुप्ता के साथ-साथ जिला उपाध्यक्ष तुफैल अहमद जिला कार्यकारिणी बृजेश वर्मा ग्राम अध्यक्ष सुनील वर्मा अंतिम वर्मा शिवचंद राममिलन अवधेश वर्मा पन्नालाल वर्मा धर्मराज गुड्डू यादव के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।