रामपुर कटरा में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई

 

बाराबंकी जनपद सिरौलीगौसपुर के रामपुर कटरा गांव में ईद उल अजहा का त्योहार बड़े ही शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाया गया। ईदगाह में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश व प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
इस अवसर पर मुफ़्ती अरक़म, ग्राम प्रधान नियाज अहमद, हाजी उबेदुर्रह्मान, मास्टर वसीमुद्दीन साहब सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, एसआई संतोष दीक्षित एवं अन्य पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।