घायल बदमाश सहित पांच गिरफतार,एक फरार
देवा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में 21 व 22 की रात किराना व्यापारी के घर हुई डकैती को लेकर स्वाट सर्विलांस व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम ने डिजिटल डेटा एवं सीसीटीवी कैमरा की मदद से अभियुक्त जसीम अहमद निवासी कैसरगंज जनपद बहराइच एवं सैफ थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार बदमाशों के अलावा मोहम्मद इस्माइल थाना रामपुर जनपद सीतापुर, मोहम्मद अबरार थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी, बलवंत सिंह थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ को गोवर्धन कालोनी गेट के पास से बैगनआर कार के साथ गिरफ्तार किया। एक फरार अभियुक्त रोहित की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट से संबंधित 4 लाख 64 हजार, सोने चांदी के जेवरात, 4 अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस सहित 4 जिंदा कारतूस, एक वैगनआर कार तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की।
इस सनसनीखेज डकैती कांड के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने मीडिया से क्या बताया