पीलीभीत: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार, 2 लाख नकद और 4 मोबाइल बरामद

 

पीलीभीत, के थाना अमरिया पुलिस ने नौकरी लगवाने के बहाने लाखों रुपये ठगने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 लाख रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए।यह कार्रवाई 16 नवंबर को दर्ज मुकदमे के आधार पर हुई, जिसमें वादी राजकुमार पुत्र भवानी प्रसाद निवासी भूडा अमरिया, ने कमलेश कुमार पुत्र रामेश्वर (ग्राम आलमखेड़ा, बांदा; हाल पता बाल विकास भवन, पीलीभीत), शिवशंकर मिश्रा पुत्र केशव प्रसाद मिश्रा, गौतम प्रसाद (कोलकाता रजनीदास) और सोमनाथ सुंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अमरिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साक्ष्य जुटाए। गिरफ्तार अभियुक्तों में कमलेश कुमार, मोहसिन, शोएब और रामा यादव शामिल हैं। पूछताछ में मोहसिन और कमलेश ने ठगी के पैसे बताए, जिन्हें मोहसिन के घर से 21:55 बजे 2 लाख रुपये बरामद किए गए।बरामद कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गईं। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह अभियान अपराध रोकथाम के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

ब्यूरो एमडी तौसीर
आदर्श उजाला न्यूज़
पीलीभीत से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *