आदर्श उजाला सव्वदता मोहम्मद अली शाह
अमर चन्द्र चौरसिया ने अपने स्कूल व जिले का नाम किया रोशन
8 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित एन0डी0एम0सी0 कन्वेंशन सेण्टर में पुरस्कार देकर अमर चन्द्र चौरसिया को किया जाएगा सम्मानित
बलरामपुर। स्कॉलर एकेडमी इण्टर कॉलेज बलरामपुर के छात्र अमर चन्द्र चौरसिया को अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2025-2026 में दिल्ली स्थित एन0डी0एम0सी0 कन्वेंशन सेण्टर में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
अमर चन्द्र चौरसिया पोस्ट मिलौली ग्राम बाघाजोत उतरौला जनपद-बलरामपुर उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है। अमर चन्द्र चौरसिया स्कॉलर एकेडमी इण्टर कॉलेज बलरामपुर में कक्षा 10 वीं का छात्र है। अमर चन्द्र चौरसिया का अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2025-2026 में उत्कृष्ट अच्छा प्रदर्शन रहा है। नई दिल्ली स्थित गणित ओलंपियाड फाऊंडेशन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2025-2026 ,उल्लेखनीय उत्साह के साथ भाग लिया। स्कॉलर एकेडमी इण्टर कॉलेज बलरामपुर विद्यालय के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा दायक नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त किया जैसे ही अमर चन्द्र चौरसिया का नाम अंतर्राष्ट्रीय गणित फाउंडेशन में नाम आया तो सूचना मिलने पर स्कॉलर एकेडमी इण्टर कॉलेज के मुखिया व अध्यापकगणो में खुशी की लहर दौड़ गई और जब अमर चंद्र चौरसिया के घर वालों को यह जानकारी मिली कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड उत्कृष्ट पुरस्कार 8 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित एन0डी0एम0सी0 केन्द्र में पुरस्कार देकर अमर चन्द्र चौरसिया को सम्मानित किया जाएगा जैसे ही पूरे गांव व जनपद स्तर तक खबर फैल गई चारों तरफ खुशी ही खुशी है। और स्कॉलर एकेडमी इण्टर कॉलेज बलरामपुर के मुखिया व गांव के सर्व सम्मानित व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। क्योंकि अमर चन्द्र चौरसिया ने अपने गांव का नाम ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है ,जो चारों तरफ चर्चा ही चर्चा हो रही है।
