पीलीभीत नव चयनित आईएएस प्रियंका यादव का आज व्यापार मंडल करेगा अभिनंदन

 

दिनांक 30,04,2024 आदर्श उजाला न्यूज़ ब्यूरो चीफ पीलीभीत आमिर मलिक की रिपोर्ट

पीलीभीत। पीलीभीत की पहली भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित महिला प्रियंका यादव का मंगलवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अभिनंदन करेगा।
जानकारी देते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफरोज जीलानी ने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है की नव चयनित आईएएस प्रियंका यादव मंगलवार की शाम चार बजे सिटी पैलेस में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बुलावे पर आ रही है। हम उनका अभिनंदन करेंगे। कार्यक्रम में वे विशेष रूप से बच्चों से संवाद करेंगी। इसलिए सभी व्यापारियों तथा नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम परिवार सहित आएं। जिससे भावी पीढी उनको अपना आदर्श बनाकर जीवन में सफलता प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *