पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 15.01.2024 को सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इन्टेलीजेन्स व डिजिटल डेटा की मदद से *मु0अ0सं0 200/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना देवा से सम्बन्धित वांछित 20,000/-रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अरविन्द पाण्डेय* पुत्र स्व0 देवी सहाय पाण्डेय निवासी मूलपता अरहरिया थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ हालपता मकान नं0 मयूर रेजीडेन्सी थाना इन्दिरा नगर जनपद लखनऊ को रघुवीर मैरिज लॉन मयूर बिहार इन्द्रिरानगर, लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त, गैंगस्टर एक्ट में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 20,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अन्तर्जनपदीय स्तर पर सक्रिय है और आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु अपने अन्य सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर आम जनता के साथ छल, कपट, कूटरचना, धोखाधड़ी व जालसाजी करने जैसे अपराधिक कृत्य कारित किया गया है।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
अरविन्द पाण्डेय पुत्र स्व0 देवी सहाय पाण्डेय निवासी मूलपता अरहरिया थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ हालपता मकान नं0 मयूर रेजीडेन्सी थाना इन्दिरा नगर जनपद लखनऊ
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 338/2021 धारा 406/504/506 भादवि थाना विभूतिखंड जनपद लखनऊ।
2. मु0अ0सं0 299/2021 धारा 406/420 भादवि थाना विभूतिखंड जनपद लखनऊ।
3. मु0अ0सं0 171/2021 धारा 408/409/420 भादवि थाना विभूतिखंड जनपद लखनऊ।
4. मु0अ0सं0 141/2021 धारा 406/420 भादवि थाना विभूतिखंड जनपद लखनऊ।
5. मु0अ0सं0 131/2016 धारा 406/420/467/468/471 भादवि थाना विभूतिखंड जनपद लखनऊ।
6. मु0अ0सं0 126/2022 धारा 406/504/506/420 भादवि थाना विभूतिखंड जनपद लखनऊ।
7. मु0अ0सं0 338/2021 धारा 406/504/506 भादवि थाना विभूतिखंड जनपद लखनऊ।
8. मु0अ0सं0 200/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी।
*पुलिस टीम-*
*सर्विलांस सेल-*
1. उ0नि0 श्री रमाकान्त भारतीय प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
2. हे0का0 रामआधार, हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
3. हे0का0 जितेन्द्र वर्मा, हे0का0 मजहर अहमद सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
4. हे0का0 अनुज कुमार, हे0का0 पवन गौतम सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
5. का0 शैलेन्द्र कुमार सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
*थाना कोतवाली नगर पुलिस-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार त्रिपाठी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री संदीप दुबे थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र शुक्ला थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
4. हे0का0 राकेश विश्वकर्मा, हे0का0 संजीव सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
5. हे0का0 बालगोविन्द कुशवाहा, हे0का0 कुलदीप बाजपेई, चा0का0 विश्वमोहन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।